International

ट्रंप की जोरदार रैलीः अमेरिका को फिर से महान बनाने का लिया संकल्प


जो लोग ट्रंप को चुनावी प्रतिस्पर्धा में पिछड़ता हुए मान रहे थे, उनके लिए ट्रंप ने मैसेज दिया है। 20 जून को ओक्ला के टुल्सा में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीत रहे हैं और उनकी पार्टी रिपबल्किन पार्टी फिर से सत्ता में आ रही है।

ट्रंप की इस रैली को लेकर तमाम आशंकाएं जताई गईं थी। एक तो अमेरिका बुरी तरह कोरोना से प्रभावित है,  फिर अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पूरे अमेरिका में तोड़ फोड़ और हिंसक प्रदर्शन हो रहे थे और फिर तमाम स्रोतों से यह खबर फैलाई जा रही थी कि रैली हुई तो कोरोना और फैल जाएगा। लेकिन ट्रंप ने जोरदार रैली की। ट्रंप के समर्थक पूरी तरह जोश से भरे हुए थे और ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का प्लेकार्ड  लहरा रहे थे।


ट्रंप ने भी इस रैली में जोरदार स्पीच दिया। ट्रंप ने कहा- वह अमेरिका को धरती का सबसे महान देश बनाएंगे। रोज रोज अमेरिका महानता की तरफ बढ़ेगा। अमेरिकी झंडा और अमेरिकी स्मारकों व मूर्तियों का अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने सिएटल में मूर्ति तोड़े जाने को डिसास्टर करार दिया।

प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा अमेरिका में अराजकता और कानून का मजाक भी नहीं सहेंगे। ट्रंप ने अपनी रैली में अश्वेतों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका एक है, हम सब एक परिवार की तरह हैं। किसी  के साथ भी रंग और नस्ल के आधार पर भेद भाव नहीं करेंगे। पुलिस में सुधार होकर रहेगा। प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीति का भी भरपूर उल्लेख किया । उन्होंने जोर देकर कहा आतंकवादियों और देश के दुश्मनों को वह मारते रहेंगे।

प्रेसिडंट ट्रंप ने अपने विरोधियों का खूब मजाक उड़ाया।उनकी बातों और उनकी भाव भंगिमाओं को मजे मजे ले लेकर जनता को बताया।
ट्रंप की इस रैली को अमेरिकी प्रेसिडेंट  इलेक्शन का टर्निंग प्वायंट माना जा रहा है। टर्निग प्वायंट के संस्थापक चार्ली किर्क का कहना है कि प्रेसिडेंट ट्रंप महीनों के कोरोना लाॅकडाउन और अलग अलग विवादों के बाद अपने पुराने एग्रेसिव अंदाज में लौट आएं हैं। उन्होंने नवंबर में होने वाले प्रेसिडेट के चुनाव का टोन सेट कर दिया है।

IIW

Share this