Religion

हज यात्रा शुरू ,  काबा को चूमने पर भी प्रतिबंध

 

इस्लाम में सबसे पवित्र इबादतगाह मक्का में आज से हज यात्रा शुरू हो गई। लेकिन इस बार की यह हज यात्रा बेहद कड़े नियमों और बिना किसी ताम झाम की होगी। ना तो पवित्र स्थल तक किसी को जाने दिया जाएगा और  ना काबा की दीवारों को किसी को चूमने दिया जाएगा। हर साल लगभग 25 लाख से अधिक हज के लिए दुनिया भर से आते थे, लेकिन इस बार कुछ हजारों को ही हज करने की इजाज़त दी गई है।

सउदी अरब के मीडिया के अनुसार 29 जुलाई स शुरू हो रही इस हज यात्रा के लिए केवल 10 हजार लोकल लोगों को ही इजाज़त दी गई है। उसमें भी 70 प्रतिशत उन लोगों को हज की अनुमति दी गई है, जो बाहरी मुल्क के मुसलमान हैं, लेकिन इस समय वे सउदी अरब में रह रहे हैं। इनमें कई देशों के राजनयिक व उनके कार्यालय के भी लोग हैं।
इस्लाम में कहा गया है कि जो भी मुस्लिम हजरात या ख्वातीन शरीर से स्वस्थ हैं और आर्थिक रूप से हज का खर्च उठा सकते हैं तो उन्हें अपने जीवन में एक बार हज करने जरूर जाना चाहिए। हज दुनिया का सबसे बड़ा मज़हबी जमावड़ा है। लेकिन इस बार अरब देशों में कोरोना का कहर होने के कारण हज पर लगभग रोक सी लगा दी गई है। लाॅटरी सिस्टम से कुछ हजार लोगों को हज के लिए इजाज़त दी गई है।

सउदी सरकार द्वारा हज के लिए बनाये गये नियम के अनुसार सभी हज यात्रियों को पहले कोविड टेस्ट करवाना जरूरी होगा। मास्क अनिवार्य रूप से पहने रहना पड़ेगा। अपने मज़हबी तरीकों के पालन में बराबर दूरी बना कर रखनी होगी। हज क्षेत्र में घुसने से पहले सभी के शरीर का तापमान चेक किया जाएगा। सभी को एक निश्चित अवधि तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। हाजियों पर नजर रखने के लिए कलाई में एक इलेक्ट्रानिक रिस्ट बैंड लगाया जाएगा।
मक्का में हज के लिए बनी ग्रांड मस्जिद को काले और सुनहरे परदे से ढंक दिया गया है। काबा की reको कम से कम डेढ़ मीटर यानी 5 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी।
इतने कड़े नियम के बावजूद सउदी सरकार ने कोविड के फैलाव की आशंका के मद्देनज़र स्वास्थ सुविधाओं का भारी इंतजाम कर रखा है। विदेशी मीडिया पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मक्का में घुसने वाले पर कड़ी नजर रखी  जा रही है। सउदी अरब उन देशों में सम्मिलित हैं जहां कोविड 19 की महामारी तेजी से फैली थी। यहां कोविड 19 से पीड़ित लोगों की संख्या 2,90,000 से अधिक है। पीड़ितों में से कई तो राॅयल फैमिली और सरकार में शामिल लोग हैं।

Share this